फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनशन पर डटे खंसर के खीम सिंह

अनशन पर डटे खंसर के खीम सिंह

Tue, 06 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर डटे खंसर के खीम सिंह
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में 39वें दिन मंगलवार को भी आमरण अनशन जारी रहा। राजधानी की मांग को लेकर खंसर के खीम सिंह रौथाण सोमवार से आमरण अनशन पर हैं। इस दौरान आंदोलनकारियों ने गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में नारेबाजी की और आंदोलन के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन

स्थायी राजधानी की मांग को लेकर स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति के नेतृत्व में विगत 26 जनवरी से आमरण अनशन शुरू किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा कई अनशनकारियों को जबरन उठाया गया, लेकिन नए आंदोलनकारी अनशन पर बैठते गए। रविवार रात्रि को भी प्रशासन ने यहां अनशन पर बैठे तीन अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सोमवार से खंसर के मालकोट निवासी खीम सिंह रौथाण अनशन पर बैठ गए। मंगलवार को खीम सिंह के अनशन के समर्थन में समिति और महिला मंगल दलों ने रामलीला मैदान में जमकर नारेबाजी की। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि 26 जनवरी से यहां आमरण अनशन किया जा रहा है कि 12 दिसंबर से राजधानी की मांग को लेकर समिति ने क्रमिक अनशन चलाया, लेकिन प्रदेश सरकार और शासन ने आंदोलनकारियों की मांग पूरी करना तो दूर वार्ता करना भी उचित नहीं समझा। ऐसे में समिति 10 मार्च को होने वाली महापंचायत और 11 मार्च को होने वाली महारैली में बड़े आंदोलन को लेकर रणनीति बनाएगी। मंगलवार को धरना देने वालों में धनीराम, राम प्रसाद उप्रेती, कमला पंवार, सरोज शाह, कृष्णा नेगी, लक्ष्मण पंवार, महेशी देवी, जसंवत सिंह व पुष्कर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed