फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थनगरी में बीटल्स फेस्टिवल का आगाज

तीर्थनगरी में बीटल्स फेस्टिवल का आगाज

Mon, 05 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी में बीटल्स फेस्टिवल का आगाज
ब्यूरो/ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय बैंडग्रुप बीटल्स के तीर्थनगरी आगमन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पर्यटन विभाग व वन विभाग के संयुक्त तत्वावाधान में तीन दिवसीय बीटल्स फेस्टिवल का रविवार को आगाज हो गया। इस दौरान इंग्लैंड के बीटल्स ट्रिब्यूट बैंड द फैब फोर के सदस्यों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान काफी संख्या में विदेशी पर्यटक व साधक मौजूद रहे। रविवार को देर शाम मुनिकीरेती में जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट के समीप लगे पांडाल में मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बीटल्स फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ किया। तीन दिवसीय फेस्टिवल की पहली शाम बीटल्स ट्रिब्यूट बैंड द फैब फोर ग्रुप के नाम रही।
विज्ञापन

इस दौरान टीम के सदस्य जॉसेफ एडवर्ड, डैनियल फेल्पस, जॉन थॉमस व पीटर नॉइल्स ने पूरब की धरती पर पश्चिम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान जॉसेफ एडवर्ड ने ड्रम प्ले किया जबकि डैनियल फेल्पस, जॉन थॉमर व पीटर नॉइल्ड ने गिटार वादन के साथ ही गीतों की सामूहिक प्रस्तुति भी दी। इस दौरान विदेशी बैंड ग्रुप द फैब फोर ने डौंट लैट मि डाउन, अ डे इन द लाइफ, हे जूड...गीत प्रस्तुत किए। टीम के सदस्यों ने बैक इन द यूएसएसआर, आई वाना जो हंट, हरे कम्स द सन, ओबलादी ओबलादा..,आई वांट टू होल्ड यू हैंड...आदि विदेशी गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में भारतीय श्रोताओं के साथ ही विदेशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed