फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देवप्रयाग की तीन ग्राम पंचायतों को कीर्तिनगर में शामिल करने की संस्तुति

देवप्रयाग की तीन ग्राम पंचायतों को कीर्तिनगर में शामिल करने की संस्तुति

Sat, 03 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग की तीन ग्राम पंचायतों को कीर्तिनगर में शामिल करने की संस्तुति

विज्ञापन
देवप्रयाग। तहसील की तीन ग्राम पंचायतों को कीर्तिनगर तहसील में शामिल किए जाने की संस्तुति क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) ने शासन को दी है। इस संबंध में पिछली क्षेत्र पंचायत देवप्रयाग (हिंडोलाखाल) की बैठक में भी सर्वसम्मित से प्रस्ताव पारित भी किया गया है।
करीब सवा साल पूर्व नवंबर 2016 में शासन ने देवप्रयाग तहसील को विभाजित करते हुए कीर्तिनगर तहसील (यहां पूर्व से ही विकास खंड कीर्तिनगर है) का सृजन किया। विकास खंड/तहसील देवप्रयाग की तीन ग्राम पंचायत क्वीली, कफल्ड और टकोली को कीर्तिनगर तहसील में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार ने बताया कि ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शुरू से ही कीर्तिनगर तहसील में शामिल किए जाने की मांग कर रहे थे। ग्राम प्रधान क्वीली राजेश्वर बडोनी के मुताबिक उनकी ग्राम पंचायत में मछियारी ऐसा गांव है, जहां के निवासी 6 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचते हैं। उसके बाद देवप्रयाग तहसील मुख्यालय तक जाने के लिए उन्हें 45 किमी का सफर तय करना पड़ता है। तीन ग्राम पंचायतों के गांवों क्वीली, सिलोड़, कांडीखाल, मछियारी, टोलू, टकोली, कंचनपुरी, उसांव व कफल्ड की आबादी करीब 1600 है। प्रधान कफल्ड राधाकृष्ण और प्रधान टकोली गणेश प्रसाद, पूर्व प्रधान राजेंद्र चंद ने बताया कि वह डाक, बिजली-पानी बिल व स्वास्थ्य सहित बाजार की खरीददारी के लिए कीर्तिनगर से ही जुड़े हैं। सिर्फ तहसील के कार्यों के लिए देवप्रयाग जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed