फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोगों ने एकता और अखंडता का लिया संकल्प

लोगों ने एकता और अखंडता का लिया संकल्प

Thu, 01 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने एकता और अखंडता का लिया संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला /डोईवाला।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पत्रकारों की ओर से बुधवार को नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने सामाजिक एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। होली मिलन समारोह में शुगर मिल रोड़ स्थित पुराने विद्युत उपखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार ने कहा कि त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। समाजसेवी रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि क्षेत्र में होली मिलन समारोह की पहल सराहनीय है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि होली पर्व दुश्मनों को भी गले लगाने का संदेश देता है। ॉहोली मिलन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, ग्राम प्रधान मारखम ग्रांट परमिन्दर सिंह बाउ, जौलीग्रांट प्रधान सागर मनवाल, कान्हरवाला प्रधान नरेन्द्र नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, भाजयुमो अध्यक्ष रोहित क्षेत्री, सभासद पंकज शर्मा, राजेन्द्र तडियाल, सुनील बर्मन, राजकुमार अग्रवाल, प्रीतम वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, संजय अग्रवाल, पवन सिंघल, विक्रांत वर्मा, सुनील शर्मा, अंजना गुप्ता, जावेद हसन, ओमकार सिंह, विजय शर्मा और चमनलाल कौशल ,गौरव मल्होत्रा, मंदीप बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed