{"_id":"5a904dd44f1c1b410b8bab8c","slug":"151940676710-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर के छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर के छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। आर्यन छात्र संगठन ने विवि के प्रशासनिक भवन में हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्र समस्याओं का निस्तारण न किए जाने से आक्रोशित हैं। वहीं छात्रों के आंदोलन के बारे में जब कुलपति प्रो. एबी भट्ट से जानना चाहा तो उन्होंने मीडिया से मिलने से साफ इनकार कर दिया।
आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कुलपति कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया था। छात्रों का आरोप था कि विवि प्रशासन छात्रों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा है। बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी ने कहा कि पिछले वर्ष सितंबर माह में छात्रों ने विवि प्रशासन को 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा था। इस मांग पत्र जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों ने 16 फरवरी को फिर प्रशासन को मांग पत्र सौंप 5 दिनों के भीतर कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक भवन में हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुक्रवार को छात्रों ने धरना प्रदर्शन के दौरान विवि प्रशासन व कुलपति के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं जब कुलपति प्रो. एबी भट्ट से छात्रों के आंदोलन के बारे में जानना चाहा तो कुलपति ने मिलने से साफ इनकार कर दिया।
गढ़वाल विवि प्रशासन मीडिया से बना रहा दूरी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन मीडिया से दूरी बना रहा है। कुलपति ने आदेश जारी कर विवि के अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी द्वारा मीडिया में बयान जारी करने पर रोक लगाई है। हालांकि विवि प्रशासन का कहना है कि सहायक जनसंपर्क अधिकारी को मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं सहायक जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा का कहना है कि उन्हें कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।