{"_id":"5a8f27874f1c1bb5568b55a4","slug":"15193314241-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड से लिंक होने के बावजूद नहीं मिल रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड से लिंक होने के बावजूद नहीं मिल रहा राशन
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/चकराता।
इन दिनों जनजातीय क्षेत्र के राशन उपभोक्ताओं को पूर्ति विभाग की हीलाहवाली का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आधार कार्ड से लिंक होने के बाद भी उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन भुगतान की मांग पर उपभोक्ताओं ने जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के समस्त कार्ड धारकों ने राशन डीलर के पास अपने आधार कार्ड जमा करा दिए हैं, लेकिन डीलरों द्वारा उन्हें यह कहकर लौटाया जा रहा है कि जिस सदस्य का आधार कार्ड से लिंक नहीं है उनको राशन नहीं मिलेगा। अब तक ग्रामीणों को जनवरी माह का चावल भी नहीं मिल सका है। कहा शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पत्र में पूरण सिंह, वीर सिंह, सूरज जोशी, दौलत राम, दीवान, नारायण दत्त, ज्ञानू, भारती, सागर थापा, भीम सिंह, अरविंद वर्मा, कुंवर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजवीर सिंह, संजय भारती आदि के हस्ताक्षर हैं।