{"_id":"5a8f277a4f1c1b1d368bbf5e","slug":"15193314127-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरा देवी कन्या धन योजना को बंद करने पर भड़की यूथ कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरा देवी कन्या धन योजना को बंद करने पर भड़की यूथ कांग्रेस
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
गौरा देवी कन्या धन योजना को बंद करने पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जुलूस निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राशि जारी करने की मांग पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विधानसभा अध्यक्ष यश शर्मा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप से लेकर तहसील परिसर तक जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत मिलने वाली धनराशि छात्राओं की पढ़ाई और शादी में मदद करती थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने उक्त योजना को बंद कर दिया है। छात्राओं को सत्र 2015-16 और 2016-17 की किश्त भी जारी नहीं हुई हैं। छात्राएं खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। इंटर की परीक्षा पास करने पर यह राशि छात्राओं को दी जाती थीं। कहा यदि जल्द ही प्रदेश सरकार रुकी हुई राशि को जारी नहीं करती तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में रेशमा अंसारी, साहिल पठान, फरमान, अभिषेक चौहान, सजल, रेहान अली, कविता चौहान, नविदा, साहिला, काजल, रूबी, रेनी, गुलफशा, अनीता, कनिका आदि शामिल रहे।