{"_id":"5a8f26a54f1c1b4e588ba4fa","slug":"15193311994600-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 मीटर साड़ी अर्पण कर मां गंगा का श्रिंगार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 मीटर साड़ी अर्पण कर मां गंगा का श्रिंगार किया
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/मुनिकीरेती । श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर पर मोक्षदायिनी मां गंगा को 600 मीटर साड़ी अर्पण की गई और मां गंगा का श्रृंगार किया गया। ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा की पूजा- अर्चना की। स्वामी प्रयाग गिरि के सानिध्य में मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर श्रद्धालुओं ने शत्रुघ्न घाट से नाव के जरिए स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन तक 600 मीटर साड़ी फहराकर मां गंगा का श्रृंगार किया। इस मौके पर श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय के ऋषिकुमारों ने मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा की दूध, दही, घी से पूजा अर्चना की। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्वामी प्रयाग गिरि के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर रवि शास्त्री ने बताया कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सभी को स्वाभाविक संकल्प लेने की जरूरत है। कहा कि गंगा स्वच्छ रहेगी तभी मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। धार्मिक अनुष्ठान में मुनिकीरेती नगर पालिका के अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, विनोद घई, राम चौबे, अशोक अरोड़ा, वेदप्रकाश शर्मा, रीना शर्मा, अमित सक्सेना, जुगल किशोर, रक्षा शर्मा, मदन लाल, हरप्रीत दुआ, ओमप्रकाश, विवेक सक्सेना, प्रकाश डंग, रमाकांत शर्मा, धीरेंद्र जोशी, परमेश्वर दास, आनंद दास आदि मौजूद थे।