{"_id":"5a8f26964f1c1b410b8ba876","slug":"15193311816-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माह भर से बंद आधार केंद्र दोबारा हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह भर से बंद आधार केंद्र दोबारा हुआ शुरू
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। आधार कार्ड बनाने के लिए डोईवाला में बनाए गया आधार पंजीकरण केंद्र एक माह बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार से दोबारा शुरू हो गया। आधार पंजीकरण शुरू हो जाने से डोईवाला के लोगों को राहत मिली है। डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए तहसील मुख्यालय में बनाया गया आधार पंजीकरण केंद्र मध्य जनवरी से बंद हो गया था, जिसके चलते आधार पंजीकरण के लिए लोगों को देहरादून और हरिद्वार तक जाना पड़ रहा था। डोईवाला के आधार पंजीकरण केंद्र को बंद करने का कारण तकनीकी खराबी रही थी। आधार नहीं बनने से लोगों को बैंक खातों, राशन कार्ड, बच्चों के विद्यालयों के लिए और पेंशनधारकों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही थी।
अब तकनीकी परेशानियों के दुरुस्त करने के बाद आधार केंद्र में पंजीकरण शुरू हो गया है। स्थानीय लोग शासन प्रशासन से लगातार आधार केंद्र शुरू कराने के लिए मांग उठा रहे थे। अब तकनीकी दिक्कतें ठीक हो जाने से बृहस्पतिवार से लोगों का आधार पंजीकरण शुरू हो गया है। आधार पंजीकरण केंद्र के संचालक बिजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनवरी माह में तकनीकी खराबी की वजह से आधार पंजीकरण नहीं हो पा रहे थे। विशेष प्रयासों से परेशानियों को दूर कर आधार पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। तहसील में बनाए गए केंद्र पर लोग पंजीकरण करा सकते है। आधार पंजीकरण शुरू होने से लोगों को राहत मिल गई है।