{"_id":"5a8efa924f1c1bbd218b493b","slug":"15193199167-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थयात्रियों को अतिथि देवो भव का सम्मान देंगे पुलिस के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थयात्रियों को अतिथि देवो भव का सम्मान देंगे पुलिस के जवान
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और चार धाम यात्रा के साथ ही गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पुलिस के जवानाें की ओर से अतिथि देवों भव का सम्मान दिया जाएगा।
पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने कहा कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था और यात्रा व्यवस्था का खाका अभी से तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा को देखते हुए यात्रा पड़ावों पर होटल व ढाबों की नियमित चेकिंग करने, सुचारु यातायात के लिए आवश्यक कदम उठाने, थाना क्षेत्र में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों, नेपाली व फेरी वालों का सत्यापन करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों पर प्रभावी रोक के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों का डाटा तैयार कर निगरानी रखने की भी बात कही। उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चमोली तृप्ति भट्ट, मिथिलेश सिंह, मातबर सिंह रावत, विजय मठपाल सहित सभी थानाध्यक्ष और थाना प्रभारी मौजूद थे। वहीं, गैरसैंण में विधान सभा सत्र को शांतिपूर्वक संचालित करने के लिए कानून व्यवस्था बनाने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जाएगी।