{"_id":"5a8ef8be4f1c1b410b8ba77b","slug":"15193194477-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राज्य वित्त की किश्त में असमान वितरण को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी की और प्रदर्शन भी किया। सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख और खंड विकास अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने विधायक एसएस नेगी को ज्ञापन देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन भेजकर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी।
बणसोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में मालदत्त पुरोहित, सतेश्वरी देवी, सुशीला देवी, प्रेमा देवी, रेनू नेगी, सुलोचना देवी, मनोज पुंडीर, जीतपाल कठैत, केदार सिंह, सुनीता देवी, विमला देवी, प्रकाश नौटियाल, नरेंद्र बिष्ट और नीलम देवी आदि ने कहा कि राज्य वित्त की किश्त का असमान वितरण किया गया है। जबकि नियमानुसार सभी 32 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास योजनाओं के लिए एक समान राशि वितरित होनी चाहिए। इधर प्रमुख राधा देवी ने कहा कि यह केवल राजनीतिक द्वेष भावना से काम किया जा रहा है। भाजपा संगठन के एक पदाधिकारी की ओर से प्रमुख हटाए जाने की साजिश की जा रही है।