{"_id":"5a8b041f4f1c1b8e238b980d","slug":"151906021217-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपोवन-भविष्य बदरी सड़क लोनिवि से पीएमजीएसवाई को हुई हस्तांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपोवन-भविष्य बदरी सड़क लोनिवि से पीएमजीएसवाई को हुई हस्तांतरित
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। तपोवन-भविष्य बदरी सड़क स्वीकृति के 18 वर्षों बाद लोनिवि से हटाकर पीएमजीएसवाई का सौंप दी गई है। इससे अब ग्रामीणों को जल्द सड़क सुविधा मिलने की आस जग गई है।
ब्लॉक के भविष्य बदरी और रिंगी गांव को यातायात से जोड़ने के लिए वर्ष 2000 में शासन की ओर से 11 किमी तपोवन-भविष्य बदरी सड़क को स्वीकृति दी गई थी। वर्ष 2006 में लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन लोनिवि के अधिकारियों की ओर से बारह वर्षों में मात्र पांच किमी सड़क का निर्माण ही किया जा सका। ग्रामीणों की शिकायत पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद अब सड़क को लोनिवि से हटाकर पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित कर दी गई है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि सड़क के शेष छह किमी निर्माण का वित्तीय प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।