फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआइटी के स्थाई परिसर के लिए दताखेत में महापंचायत

एनआइटी के स्थाई परिसर के लिए दताखेत में महापंचायत

Thu, 15 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
एनआइटी के स्थाई परिसर के लिए दताखेत में महापंचायत
श्रीनगर। सुमाड़ी के समीप दत्ताखेत में शुक्रवार (आज) को एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर निर्माण के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों की महापंचायत आयोजित होगी। महापंचायत में एनआईटी परिसर निर्माण के लिए आड़े आ रही भूमि संबंधी बाधा को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, संयुक्त अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती व श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की मांग के लिए प्रगतिशील जन मंच का धरना शुक्रवार को 246वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बताया कि एनआईटी परिसर निर्माण में भूमि संबंधी बाधा को दूर करने के लिए आज शुक्रवार को दत्ताखेत में क्षेत्रीय जनता की महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें हरकंडी, बलूड़ी आदि आसपास के ग्रामीणों से एनआईटी परिसर निर्माण के लिए भूमि दिए जाने पर चर्चा की जाएगी। प्रजम ने सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों का विरेाध करते हुए कहा कि दत्ताखेत में आयोजित महापंचायत में आंदोलन की अगली रणनीति भी तय होगी। प्रजम ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर विधानसभा सत्र के बहिष्कार पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंची महिला संयोजिका सरस्वती नौटियाल, सिद्धी पटवाल, बसंती जोशी, विनोद मैठाणी ने सरकार को धरातल पर काम करने को कहा। इस मौके पर रमेश रावत, मोहनलाल, शंकर कालू, सौरभ बहुगुणा, सुनील, मुकेश अग्रवाल, हरि प्रसाद, सीपी बलोदी, सुरजीत बिष्ट, सदानंद पुरी, दया राम, सुधा तिवाड़ी, देवेंद्र राणा आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed