{"_id":"5a85bc464f1c1b2a788b5f6b","slug":"151871413413-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले में ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले में ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य शुरु
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चमोली जिले में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नंदप्रयाग से करीब पांच किलोमीटर पहले बिराजकुंज से एनएचआईडीसीएल (नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) की ओर से हिल कटिंग कार्य शुरू किया गया है।
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग से मारवाड़ी तक बाईपास मार्ग का निर्माण भी होना है। जोशीमठ तहसील प्रशासन, सीमा सड़क संगठन और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से जनवरी माह में हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का निरीक्षण भी किया जा चुका है। सीमा सड़क संगठन ने बाईपास मार्ग के निर्माण से जोशीमठ नगर को कोई नुकसान न होने की रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को सौंप दी है। एनएच लोनिवि की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग के समीप चट्टान को काटकर हाईवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत गौचर से हेलंग तक करीब चार हजार पेड़ों के कटान का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन कई जगहों पर कटे पेड़ हाईवे किनारे पड़े हुए हैं। इससे सुचारु यातायात में दिक्कतें हो रही हैं। डीएम आशीष जोशी ने वन निगम के अधिकारियों को शीघ्र कटे पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए हैं।