{"_id":"5a85bc444f1c1bca798b9d50","slug":"151871413213-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर समिति की बैठक में लिया श्री रघुनाथ कीर्ति महाविद्यालय को अंगीकृत करने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर समिति की बैठक में लिया श्री रघुनाथ कीर्ति महाविद्यालय को अंगीकृत करने का निर्णय
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने श्री रघुनाथ कीर्ति महाविद्यालय को अंगीकृत करने का निर्णय लिया है। यहां आयोजित समिति की बैठक में तीर्थपुरोहित समाज के लिए कल्याण कोष गठित कर 25 लाख रुपये की धनराशि जमा की गई है।
शुक्रवार को देवप्रयाग में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि तीर्थपुरोहित समाज के लिए पूर्व में एक कोष बनाया गया था, जिसमें अब तक 25 लाख की धनराशि जमा हो चुकी है। कोष के माध्यम से तीर्थपुरोहित समाज की विधवा महिलाओं और इस समाज से जुड़े जरूरतमंदों की आर्थिक मदद की जाएगी। समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि मार्च में होने वाली समिति की बैठक में आगामी यात्रा के बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्य दिनकर बाबुलकर, श्री निवास पोस्ती, विजयेंद्र रावत, ओम प्रकाश नेगी, विजय डिमरी, भास्कर डिमर, शिवसिंह रावत, महेंद्र नेगी, जगदीश भट्ट, हरेंद्र राणा सहित प्रशासनिक अधिकारी मोहन सती, राजेंद्र चौहान, डा. हरीश गौड़, राजकुमार नौटियाल आदि मौजूद थे।