{"_id":"5a85bc414f1c1b462c8b8141","slug":"1518714129192006-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2006 से पहले के रिटायर हुए सैनिकों की पेंशन बढ़ाई जाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2006 से पहले के रिटायर हुए सैनिकों की पेंशन बढ़ाई जाय
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। असम राइफल के पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में वर्ष 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए सैनिकों की पेंशन बढ़ाने की मांग की गई। संगठन के चंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रिटायर वारंट अधिकारी गुसाईं लाल ने बताया कि निदेशालय को भेजी गई समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। निदेशालय के निर्णय के अनुसार अब असम राइफल के पूर्व सैनिक अथवा पत्नी की मृत्यु पर दाह संस्कार के लिए 12 हजार, विधवा की कन्या की शादी के लिए 20 हजार, 75 वर्ष से अधिक उम्र के सैनिकों के लिए ओल्ड एज ग्रांट 25 हजार, 90 हजार तक की मेडिकल सुविधा, भूतपूर्व सैनिकों के पाल्यों के लिए बीटेक और एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 6 हजार मासिक की सुविधा मिल सकेगी। बैठक का संचालन खीम सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर केदारीराम, बलवंत सिंह, प्यूंली देवी, शाखा देवी और सुरेशानंद सहित 50 से अधिक लोग मौजूद थे।