{"_id":"5a85bc3d4f1c1bef7b8b77d0","slug":"151871412517-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग, वन विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग, वन विभाग बेखबर
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। वनाग्नि की घटनाओं से निपटने की वन विभाग की तैयारियां अभी से जवाब देने लगी हैं। श्रीनगर रेंज के कांडा (रावतस्यूं) क्षेत्र में जंगल का काफी बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आने के बावजूद विभागीय अधिकारी बेखबर बने रहे। हालांकि बाद में आग अपने-आप ही बुझ गई।
बुधवार अपराह्न लगभग दो बजे देलचौरी के समीप ग्राम पंचायत कांडा के अंतर्गत बैडुला और सांपला गांव के जंगलों में आग भड़क गई, लेकिन आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना नहीं मिली। फायर सीजन में आग से निपटने के लिए तैयार वन विभाग को भी शाम तक इस घटना का पता नहीं था। जब शाम लगभग पौने आठ बजे संबंधित वन क्षेत्राधिकारी से घटना के बारे में जानकारी ली गई, तो उनका कहना था कि मालूम करवाया जा रहा है। बाद में सूचना मिलने पर विभाग की ओर से क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक से संपर्क साधा गया तो ग्राम प्रधान के हवाले से बताया गया कि जंगल में एक बड़े हिस्से में आग लगी थी, जो खुद ही बुझ गई। सांकला निवासी प्रमोद बमराड़ा ने बताया कि यदि इस घटना के एक दिन पहले बारिश नहीं हुई होती, तो आग ज्यादा फैल सकती थी। नमी के कारण आग खुद ही बुझ गई।
ऐसा अंदेशा नहीं था कि आग लग लग जाएगी, इसलिए घटना की जानकारी नहीं मिल पाई। आग खेतों में लगी थी।
-आरएस नेगी, वन क्षेत्राधिकारी, सिविल सोयम श्रीनगर