{"_id":"5a85bc394f1c1ba4268ba8ac","slug":"15187141219-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक सभागार में हुई भू-स्वामी संघर्ष समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक सभागार में हुई भू-स्वामी संघर्ष समिति की बैठक
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक सभागार में आयोजित भू-स्वामी संघर्ष समिति और जन प्रतिनिधियों की बैठक में केंद्र सरकार से उत्तराखंड वनाधिकार कानून 2006 को लागू करने और देवसारी जल विद्युत परियोजना को निरस्त करने की मांग की गई।
जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की ओर से बिना ग्रामीणों की सहमति के 252 मेगावाट की देवसारी जल विद्युत परियोजना बनाई जा रही है। इस परियोजना के बनने से यहां के कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद इस परियोजना को बनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जनहित में इस परियोजना को निरस्त करने की मांग की। वहीं केंद्र और राज्य सरकार से वनाधिकार कानून 2006 को लागू करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर भू-स्वामी संघर्ष समिति के संरक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा, माटू संगठन के बिमल भाई, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, लक्ष्मण बिष्ट, दिनेश मिश्रा, मंजू परिहार, पुष्पा नेगी, जीवन मिश्रा, आत्मा राम मिश्रा, देवीदत्त मिश्रा, महिपत कठैत, बलवंत आगरी, तरूड़ जोशी गोपाल आदि ने विचार व्यक्त किए।