फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाथों में हाथ लिए किया इजहार-ए-इश्क

हाथों में हाथ लिए किया इजहार-ए-इश्क

Thu, 15 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हाथों में हाथ लिए किया इजहार-ए-इश्क
हाथों में हाथ लिए किया इजहार-ए-इश्क
विज्ञापन

- प्रेमी जोड़ों ने होटलों और रेस्टोरेंट में मनाया वेलेंटाइन डे
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
खुशगवार मौसम और हाथों में एक-दूसरे का हाथ लेकर इजहार-ए-इश्क। बुधवार को कुछ इसी अंदाज में प्रेमी जोड़े ने वेलेंटाइन डे मनाया। कोई प्रेमी-प्रेमिका के साथ पार्क में बैठकर प्यार की बातें करता नजर आया तो किसी ने दोस्तों के साथ आसन बैराज झील में बोटिंग का लुत्फ उठाया।
वैसे तो प्यार और इसके इजहार के लिए कोई खास दिन या समय नहीं होता, लेकिन प्रेमियों के लिए वेलेंटाइन डे की बात ही अलग है। पछवादून क्षेत्र में भी युवाओं ने इसे मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसी ने साथी को गिफ्ट दिया तो किसी ने घूम फिरकर दिन बताया। होटलों और रेस्टोरेंट में भी युवाओं ने वेलेंटाइन डे मनाया। चकराता समेत आसपास के इलाकों में भी प्रेमी जोड़े वेलेंटाइन डे मनाने पहुंचे।
विज्ञापन


होटल-रेस्टोरेंट में रहे खास इंतजाम
पछवादून की वादियां शांत फिजाओं के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस वेलेंटाइन डे कुछ अलग ही रौनक देखने को मिली। होटलों और रेस्टारेंट में युगल प्यार भरी बातें करते नजर आए। मौके को भुनाने के लिए रेस्टारेंट में कई तरह के आफर भी निकाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed