फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकासनगर में पेयजल आपूर्ति, त्यूनी में संचार सेवा ठप

विकासनगर में पेयजल आपूर्ति, त्यूनी में संचार सेवा ठप

Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर में पेयजल आपूर्ति, त्यूनी में संचार सेवा ठप
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर/त्यूनी
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लापरवाही के चलते विकासनगर में जेसीबी की चपेट में आकर पेयजल लाइन टूट गई है, तो त्यूनी में ओएफसी कट गई है। जिससे विकासनगर के एक्सचेंज रोड पर पेयजल आपूर्ति और त्यूनी तहसील क्षेत्र के पचास गांवों में संचार सेवा ठप हो गई है। त्यूनी में बीएसएनएल के अफसरों ने लापरवाही पर लोनिवि के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है।
विकासनगर के एक्सचेंज रोड पर 300 मीटर हिस्से पर मरम्मत कार्य चल रहा है। बुधवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर पेयजल लाइन टूट गई। जबकि ओएफसी भी कट गई। पेयजल लाइन कटने से क्षेत्र के 50 घरों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। समाजसेवी राजकुमार जैन का कहना है कि करीब डेढ़ साल पूर्व ही विभाग ने उक्त सड़क का निर्माण कराया। वर्तमान में सड़क कहीं से भी टूटी नहीं थी। लेकिन अब सरकारी बजट को ठिकाने लगाने के लिए सड़क को खोद कर नए सिरे से बनाया जा रहा है। वहीं, जल संस्थान के कर्मचारी टूटी हुई पेयजल लाइन को जोड़ने के काम में लगे रहे। लेकिन शाम होते-होते जेसीबी ने एक बार फिर से पेयजल लाइन को तोड़ दिया। जल संस्थान के एसडीओ एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पेयजल लाइन को जोड़ने का काम जारी है। आज शाम तक सभी घरों में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। वहीं, लोनिवि के सहायक अभियंता आरसी शर्मा का कहना है कि सड़क बीच में गहरी थी। ऐसे में बरसात के दौरान यहां जलभराव हो जाता था। इसलिए पानी की निकासी के लिए इसे पूरा तोड़कर ढ़ालदार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, त्यूनी क्षेत्र में लोनिवि की ओर से दारागाड़-चकराता मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जेसीबी की चपेट में आने से कई बार ओएफसी लाइन कट चुकी है। जिससे बार-बार क्षेत्र की संचार सेवा ठप हो जाती है, लेकिन विभागीय अधिकारी लाइन को ठीक कराने या सावधानी पूर्वक काम कराने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी ओएफसी कटने से हनोल, बागी और त्यूनी में स्थापित मोबाइल टॉवरों ने काम करना बंद कर दिया। क्षेत्र के 50 गांवों की संचार सेवा ठप हो गई। बैंक, ई-ड्रिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र, पोस्ट ऑफिस में काम काज पूरी तरह से ठप पड़ा है। बुधवार को सेवा केंद्र में प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। विजय पाल सिंह, दिनेश नौटियाल, प्रदीप कुमार, गोपाल आदि का कहना है की जनजातीय क्षेत्र में बीएसएनएल ही संचार का एकमात्र साधन है। लेकिन यह संचार सेवा भी आए दिन ठप रहती है। बीएसएनएल के एसडीओ निर्मल सिंह नेगी ने कहा कि एक माह में पांचवीं बार संचार सेवा ठप हुई है। मामले में लोनिवि के खिलाफ त्यूनी थाने में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed