फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंदोलनरत ग्रामीणों को पूर्व सीएम का समर्थन

आंदोलनरत ग्रामीणों को पूर्व सीएम का समर्थन

Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आंदोलनरत ग्रामीणों को पूर्व सीएम का समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

रायवाला।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गौहरी माफी में तटबंध बनाने की मांग को लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों को समर्थन दिया है। बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर तटबंध निर्माण को लेकर एनजीटी की रोक हटने के बाद भी बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं कराने का आरोप लगाया।
देवभूमि जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गौहरी माफी में तटबंध की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन और धरना प्रदर्शन बुधवार को 42वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंदोलित ग्रामीणों को समर्थन दिया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदर्शनकारीयों को संबोधित करते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में गांव की बाढ़ से सुरक्षा के लिए पांच करोड़ 96 लाख की वित्तीय मंजूरी दी गई थी। जिसके तहत निर्माण कार्य पर एनजीटी की रोक लगने के कारण तटबंध निर्माण पूर्ण नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल द्वारा एनजीटी से गांव की सुरक्षा के मद्देनजर जनहित याचिका दायर कर रोक हटाने की गुहार लगाई थी, जिस पर न्यायालय ने रोक हटा दी है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार गांव की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। रोक हटने के महीनों बाद भी तटबंध निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष संजय पोखरियाल, राजपाल खरोला, शिवा गिरि, भगवती सेमवाल, प्रेमलाल शर्मा, शूरवीर पंवार, राव शहीद, मेहरबान सिंह रावत, नारायण सिंह कैंतुरा, सूरत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed