फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैरसैंण स्थाई राजधानी निर्माण की मांग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रर्दशन दिया धरना

गैरसैंण स्थाई राजधानी निर्माण की मांग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रर्दशन दिया धरना

Sat, 03 Feb 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण स्थाई राजधानी निर्माण की मांग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रर्दशन दिया धरना
विज्ञापन

जोशीमठ/गोपेश्वर। गैरसैंण स्थायी राजधानी निर्माण की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की ओर से चुनाव से पूर्व स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने की बात कही थी, लेकिन अब सरकार मुद्दे से पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है। कहा यदि शीघ्र सरकार की ओर से स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने को लेकर पुख्ता कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से भराड़ीसैंण में अवस्थापना सुविधाएं जुटाई जा रही थीं, वहीं भाजपा के सत्ता में आते ही यहां शेष कार्य भी बाधित हो गए हैं। वहीं गैरसैंण राजधानी निर्माण की मांग को लेकर गोपेश्वर में बैठक का आयोजन हुआ। निर्णय लिया गया कि मांग को लेकर नौ फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की ओर से जनता के साथ राजधानी के मुद्दे पर छलावा किया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, शैलेंद्र पंवार, ठाकुर सिंह राणा, सुभाष डिमरी, कमल रतूड़ी, संजय सती, अजीतपाल रावत, लक्ष्मी लाल और देवेश्वरी शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed