फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिवाई के ग्रामीणों ने की एक समान मुआवजा देने की मांग

सिवाई के ग्रामीणों ने की एक समान मुआवजा देने की मांग

Sat, 03 Feb 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सिवाई के ग्रामीणों ने की एक समान मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतिम स्टेशन सिवाई के ग्रामीणों ने एक परियोजना एक मुआवजे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि एक परियोजना में अधिग्रहीत होने वाली एक ही गांव की भूमि में अलग-अलग मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे कई ग्रामीणों को भूमि का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

सिवाई ग्राम संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में कहा कि रेल परियोजना के लिए ग्रामीणों ने सहर्ष अपनी कृषि और उपयोगी भूमि को देने पर सहमति पूर्व में प्रशासन को दी थी। ग्रामीणों को गौचर और अन्य स्थानों पर प्रशासन की ओर से दिए जा रहे भूमि के मुआवजे की धनराशि को सिवाई के ग्रामीणों को भी एक समान करने की मांग की थी, लेकिन इस दिशा में प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एक ही गांव में भूमि के अलग-अलग और न्यूनतम मुआवजे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने कहा कि नियमानुसार तय सर्किल रेट के हिसाब से ही मुआवजा बांटा जा रहा है। ज्ञापन में नंदन सिंह रावत, जय प्रकाश रावत, मातबर सिंह, भवान सिंह नेगी, संजय सिंह रावत, महिपाल सिंह और राधा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed