{"_id":"5a7498c44f1c1bb1208b6e27","slug":"15175909325-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के बिना सूना पड़ा चमोली का जिला सेवायोजन कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के बिना सूना पड़ा चमोली का जिला सेवायोजन कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली के जिला सेवायोजन कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों की कमी बनी है। यहां प्रतिदिन जिले से कई युवा अपने पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन जिला सेवायोजन अधिकारी के न होने से उन्हें भटकना पड़ रहा है। एक रजिस्ट्रेशन कराने में दस से पंद्रह दिन का समय लग रहा है।
वर्ष 2016 से जिला सेवायोजन अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। रुद्रप्रयाग के सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे गत वर्ष के सितंबर माह से चमोली के साथ ही रुद्रप्रयाग जिले का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कार्ड पर डिजीटल हस्ताक्षर करवाने के लिए सेवायोजन विभाग के एक कर्मचारी को रुद्रप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ रही है, जबकि अन्य तीन पद रिक्त पड़े हैं। जिले में लगभग 48 हजार पंजीकरण हैं। गोपीनाथ समग्र विकास समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र रावत, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव (एस प्रकोष्ठ) सिद्धार्थ शंकर का कहना है कि नौ सितंबर 2016 से जिला सेवायोजन अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है, लेकिन अभी तक अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से युवाओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। प्रतिदिन सौ से अधिक युवा अपने रजिस्ट्रेशन के लिए यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। डीएम को तत्काल इसका संज्ञान लेना चाहिए।
इंसेट
सेवायोजन विभाग में कई पद चल रहे रिक्त
गोपेश्वर। चमोली जिला सेवायोजन विभाग में जिला सेवायोजन अधिकारी के साथ ही वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, अनुसेवक और शिक्षा मार्गदर्शन के पांच पद रिक्त चल रहे हैं। सहायक सेवायोजन अधिकारी (महिला) का पद भी रिक्त चल रहा है, जिससे यहां कोचिंग कक्षाएं भी संचालित नहीं हो पा रही हैं।