{"_id":"5a70d7d24f1c1b90268b7664","slug":"151734492617-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत की चैत्याली पर जमकर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत की चैत्याली पर जमकर झूमे दर्शक
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चैत की चैत्याली पर जमकर झूमे दर्शक
-- गढ़ महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में ढालवाला गढ़ महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें लोक कलाकारों ने लोक गीतों व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। मंगलवार को देर शाम ढालवाला में आयोजित गढ़ महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के साथ ही लोक कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान चर्चित गायक अमित सागर के ‘चैत की चैत्वाली’ गीत पर दर्शक जम कर झूमे। वहीं ‘ता छुमा ता छुमा’ गीत प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके ‘मुलमुल हंसली गीत’ को सराहा गया। गायिका रेशमा ने सेम नागराज गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं उन्होंने तांबा की तंमोली पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इस दौरान जौनसारी गीत ‘तेरी बाकी कुरती कुणे दरखी’ की प्रस्तुति भी दी गई। स्थानीय विद्यालयों के सांस्कृतिक दलों ने भी कई प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर अभिषेक भट्ट, राजेंद्र थलवाल, विजय पंवार, दीपेश बैलवाल, मुकेश रौतेला, विनोद सकलानी, संदीप सुरियाल, रजनीश उनियाल, किशन धानकी, अरविंद लसियाल, रमेश पयाल, विजेंद्र पयाल, जयराम सेमवाल, विनोद असवाल, राहुल लेखवार, प्रदीप राणा, जयवीर रावत, यशपाल रांगड़, अमित सेमवाल आदि मौजूद थे।