{"_id":"5a70d7cf4f1c1bf17b8b4800","slug":"15173449232-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट शिखर में अधिक शुल्क वसूली पर बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट शिखर में अधिक शुल्क वसूली पर बिफरे
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रोजेक्ट शिखर में अधिक शुल्क वसूली पर बिफरे
-- छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संग प्राचार्य से मिले छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद थपलियाल ने प्रदेश में प्रोजेक्ट शिखर के तहत कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर छात्र-छात्राओं के शोषण का आरोप लगाया है। थपलियाल ने मामले की जांच के लिए मंगलवार को पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। मंगलवार को छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद थपलियाल पीजी कॉलेज ऑटोनोमस कॉलेज के प्रशासनिक भवन पहुंचे। उन्होंने एपटेक कंपनी की ओर से कॉलेज में संचालित शिखर प्रोजेक्ट में कंप्यूटर शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं के साथ प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी से मुलाकात की। बताया कि राज्य सरकार को वर्ष 2003-04 में एपटेक कंप्यूटर एजुकेशन एजेंसी के साथ करार हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों ने वर्ष 2003-04 से 2018-19 तक का करार कर 350 रुपये प्रतिमाह शुल्क तय किया था।
थपलियाल ने बताया कि एजेंसी ऋषिकेश पीजी कॉलेज समेत प्रदेश के अन्य कॉलेजों में मनमाने ढंग से शुल्क वसूल रही है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मौके पर आशीष बिजल्वाण, संदीप राणा, शीतल जोशी, शिप्रा कुमारी आदि मौजूद थे।