{"_id":"5a70d6ec4f1c1b8b268b76b5","slug":"15173446964-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीक से हटकर: लक्ष्मणझूला में मनोरंजन और रानीपोखरी में योगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीक से हटकर: लक्ष्मणझूला में मनोरंजन और रानीपोखरी में योगा
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी मनोरंजन गृह में होंगे तनावमुक्त
-- एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने थाना लक्ष्मणझूला थाना परिसर में किया गृह का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। दिन भर की भागदौड़ के बाद पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारी लीक से हटकर मनोरंजन और योग शुरू करवाने जा रहे हैं। इसके लिए लक्ष्मणझूला थाना परिसर में मनोरंजन गृह की स्थापना की गई है जबकि रानीपोखरी में पुलिसकर्मियों को शिविर आयोजित कर योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लक्ष्मणझूला थाना में पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए मनोरंजन गृह की स्थापना की गई है। एसएसपी पौड़ी ने मनोरंजन गृह का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सादगी के साथ कर्तव्यों का पालन करने के लिए कहा है।
एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने थाना परिसर में स्थापित मनोरंजन गृह का शुभारंभ किया। थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि गृह में एलईडी टीवी लगाया गया है। साथ ही मनोरंजन गृह में कैरमबोर्ड, चैस, लूडो आदि अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। उद्देश्य है पुलिसकर्मियों को तनाव से दूर रखना, जिससे वह तनाव रहित होकर ड्यूटी कर सकें। इस मौके पर एसआई मनोज सिंह, कृपाल सिंह, विनय मित्तल, दीक्षा सैनी आदि मौजूद थे।
रानीपोखरी में पुलिसकर्मियों ने ली योग की तालीम
-- ओम योगा एकेडमी दे रही थाने में जवानों को प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रानीपोखरी थाना में पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक तनाव से दूर रखने के लिए योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंगलवार को भी पुलिसकर्मियों को योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया गया। ओम योगा एकेडमी, आईडीपीएल के सहयोग से रानीपोखरी थाने में आयोजित योग शिविर में दूसरे दिन प्रशिक्षक धर्मेंद्र ने पुलिसकर्मियों को विधाओं और आसनों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सूर्य नमस्कार, भुजंग, नौकायन आसन आदि का प्रशिक्षण दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। बताया कि बुधवार को शिविर का समापन होगा। मौके पर निलांबर दत्त पांडेय, कांस्टेबल भारत सिंह, आनंद सिंह, हरीश उप्रेती, लोकेश तिवाड़ी, रोशन सिंह, राजाराम डोभाल, कांताप्रसाद बडोला, रोशन राणा, पंकज राणा, सुलेखा, तनुजा आदि मौजूद थे।