फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा

Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा
योजनाएं लंबित रखने पर अधिकारियों की लगी फटकार
विज्ञापन

-- समीक्षा बैठक में विस अध्यक्ष ने कुछ अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कुछ महकमों के अफसरों को सुस्त कार्यप्रणाली व विभिन्न योजनाओं को लंबे समय तक लंबित रखने पर कड़ी फटकार भी लगाई। जबकि कुछ विभागों के अधिकारियों को विभिन्न मामलों में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश संबंधित विभागीय प्रमुखों को दिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कई अफसरों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा।
मंगलवार को नगर निगम स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की बैठक में उनके प्रस्तावित, स्वीकृत व निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डा. एनएस तोमर से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकों के बाबत जानकारी ली व उनकी जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कई बार वह अस्पताल आए मगर उन्हें वहां पर्याप्त चिकित्सक नहीं मिले। ऐसी स्थिति में रोगियों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने बीडीओ डोईवाला अनीता पंवार को रायवाला में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के लंबित प्रकरण के जल्द निपटारे के निर्देश दिए। कहा कि उक्त योजना काफी समय से भूमि व अन्य कारणों से रुका है।
विज्ञापन

बैठक में अग्रवाल ने एनएचए को हरिद्वार-डोईवाला-दून राजमार्ग के विस्तारीकरण कार्य की प्रगति जानी व रुके कार्य को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मोतीचूर में कॉलोनी के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग के इंट्रेंस को लेकर ग्रामीणों की समस्या के लिए एनएचए अधिकारी को रेलवे के साथ संयुक्त निरीक्षण कर समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरधर सिंह रावत, एसडीएम हर गिरि, परियोजना निदेशक पशुपालन डा. एसके शर्मा, वार्डन नेशनल पार्क प्रदीप कुमार, सहायक नगर आयुक्त महेंद्र कुमार यादव, ईई जल संस्थान जीपी गैरोला, ईई एचएन डिवीजन एमपीएस रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एसएस नेगी, परियोजना निदेशक एनएचए अंशुल शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, ईई सिंचाई खंड डीके सिंह, ईई अनुरक्षण खंड गंगा अजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, डीएफओ राजीव धीमान, जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार, जिला क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी किशन सिंह रावत, एआरटीओ डा. अनीता चमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed