{"_id":"5a6f87574f1c1b88268b74c8","slug":"151725878615-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में सफाई व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में सफाई व्यवस्था बदहाल
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
चकराता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। वार्ड में मरीजों के लिए बने शौचालय गंदे पड़े हैं। पानी की टंकियां भी साफ नहीं है। जिससे मरीजों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग पर स्थानीय लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में मंगरौली गांव निवासी राजेंद्र राणा, भोपाल राणा आदि ने बताया कि प्रबंधन स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहा है। अस्पताल में जिस तरह से गंदगी है उससे बीमारी और बढ़ सकती हैं। साफ पानी न मिलने से तीमारदारों को बाजार से पानी खरीद कर लाना पड़ता है। अस्पताल में तैनात डॉक्टर कभी भी सफाई व्यवस्था की मानीटरिंग नहीं करते हैं। अस्पताल मेें तमाम अव्यवस्थाएं हैं। यहां दवाइयां वार्ड ब्वाय से दिलाई जा रही हैं। उधर सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने कहा कि मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी से जवाब मांगा जाएगा। अस्पताल में सफाई व्यवस्था बनी रहे। इसका पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।