{"_id":"5a6f87524f1c1ba4268b73f7","slug":"15172587819-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी केबल ब्रेक, संचार सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी केबल ब्रेक, संचार सेवा ठप
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी।
ओएफसी ब्रेक होने से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हो गई। 50 गांव का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया है। इंटरनेट सेवा भी चरमरा गई है। बैंकिंग, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र, पोस्ट ऑफिस, उप कोषागार में कामकाज ठप हो गया है। इससे लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
रविवार की शाम को त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर दारागाड़ के पास सड़क निर्माण के दौरान ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) ब्रेक हो गई। जिससे हनोल, बागी और त्यूनी स्थित टॉवरों ने काम करना बंद कर दिया। उपभोक्ता विजयपाल सिंह, दिनेश नौटियाल, प्रदीप कुमार, गोपाल आदि का कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आए दिन संचार सेवा ठप रहती है। हर बार विभाग को संचार सेवा बहाल करने में कई दिन लग जाते हैं। सोमवार को भी तहसील में प्रमाण-पत्र और अन्य कार्यों को कराने के लिए पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा।
उधर सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि टीम को भेजा गया है। बुधवार तक संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी।
चकराता में भी संचार सेवा ठप
त्यूनी के साथ ही संचार सेवा ठप होने के कारण चकराता क्षेत्र में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट न चलने से सोमवार को बैंकों और सरकारी दफ्तरों में काम नहीं हो सका। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील में प्रमाण-पत्र संबंधी कामकाज को पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा।