फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुनिकीरेती में टैंपो पलटा, एक की मौत

मुनिकीरेती में टैंपो पलटा, एक की मौत

Tue, 30 Jan 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुनिकीरेती में टैंपो पलटा, एक की मौत
टैंपो पलटने से एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

-- मुनिकीरेती तपोवन तिराहे पर सुबह नौ बजे हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तपोवन तिराहे पर एक टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन सवार एक युवक की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई। जबकि चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ऋषिकेश से आ रहा एक टैंपो तपोवन तिराहे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को टैंपो से बाहर निकालकर उन्हें एसपीएस राजकीय सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। तपोवन चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान पुरानी चुंगी, ऋषिकेश निवासी 24 वर्षीय शंकर पुत्र दिल बहादुर की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई।

बताया कि चालक प्रदीप पुत्र राम सिंह निवासी गंगानगर, ऋषिकेश, बंटी पुत्र लोक सिंह निवासी चौदहबीघा, मुनिकीरेती, गगन पुत्र मुदृल पंडित निवासी गली नंबर पांच चंद्रभागा, ऋषिकेश, संजय पुत्र जोखुंभ महतो निवासी चंद्रभागा, ऋषिकेश को भी हादसे में चोटें आई हैं। बताया कि मृतक के शव को पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed