फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खांड गांव में हाथी ने फसलें रौंदी, कई घरों की चारदिवारी तोड़ी

खांड गांव में हाथी ने फसलें रौंदी, कई घरों की चारदिवारी तोड़ी

Thu, 25 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खांड गांव में हाथी ने फसलें रौंदी, कई घरों की चारदिवारी तोड़ी
गांव में घुसकर हाथी ने मचाया उत्पात
विज्ञापन

-- काश्तकारों की फसलें रौंदी, चारदीवारी को पहुंचाया नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा से सटे खांडगांव में बुधवार तड़के जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने काश्तकारों की फसल रौंद डाली और कई घरों की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव में प्रवेेश कर हाथी ने पूर्व ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह नेगी, नत्थी सिंह धनै, बैशाख सिंह, धर्म सिंह सजवाण, प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह, रामपति देवी आदि की गेहूं व चारे की फसल चट कर दी। इतना ही नहीं हाथी ने लाल सिंह धनै, जबर सिंह धनै, भगवान सिंह नेगी के घर की चारदीवारी को तोड़ दिया।

गांव में हाथी की लगातार बढ़ती चहलकदमी से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने राजाजी पार्क प्रशासन पर हाथी से सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, साथ ही मुकम्मल इंतजाम की मांग की। उधर, मोतीचूर रेंज अधिकारी विकास रावत ने बताया कि हाथी के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही स्टाफ को मौके पर भेजकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया जाता है। बताया कि गांव में ऊर्जा बाड़ लगाई जा चुकी है, मगर कुछ स्थानों या गांव के संपर्क मार्ग आदि से हाथी गांव में घुस रहा है, जिसे रोकने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed