फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चकराता में बर्फबारी, -01 डिग्री पर पहुंचा तापमान

चकराता में बर्फबारी, -01 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Wed, 24 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चकराता में बर्फबारी, -01 डिग्री पर पहुंचा तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी/चकराता (देहरादून)।
बारिश और बर्फबारी की राह ताक रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। मौसम ने करवट बदली और चकराता में हिमपात हो गया। लोखंडी समेत आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। बर्फबारी के बीच ठंड में भी इजाफा हो गया है। पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में है। घाटियों में बसे कई गांव में भी बर्फबारी की सूचना है। चकराता का तापमान शून्य से नीचे माइनस पर जा पहुंचा। चकराता का न्यूनतम तापमान - 01 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
दोपहर बाद ऊंची चोटियों पर मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया। तीन बजे से क्षेत्र में बारिश के साथ ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। शाम तक लोखंडी और देवबन में पांच से छह इंच तक बर्फबारी हो चुकी थी। वहीं चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में बर्फ की फुहारें गिरना शुरू हो गई थी। घरों और दुकानों में हीटर और अलाव जल उठे। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मैदानी इलाकों में भी शाम तीन बजे के बाद से बारिश का दौर जारी है। यहां भी शाम ढलते ही सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव और हीटर तापते नजर आए।
विज्ञापन


यहां बर्फ से ढकीं चोटियां
मुंडाली, कथियान, देववन, प्यूनल, डेरसा, भरम, कुनैन, लोखंडी, लोहारी, बुधेर, मोयला टॉप समेत कई ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। चकराता छावनी बाजार में भी बर्फ की फुवारे पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी के बीच फंसे वाहन
ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बीच शाम चार बजे त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर लोखंडी के समीप कई वाहन फंस गए। जिन्हें निकालने में चालक-परिचालकों के साथ ही यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच कई यात्री बर्फबारी का लुत्फ उठाते भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed