{"_id":"5a6767f04f1c1bcb268b6035","slug":"151672645112-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक महत्व के पेड़ पीपल और आम भी देंगे अपनी मूक शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक महत्व के पेड़ पीपल और आम भी देंगे अपनी मूक शहादत
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर गौचर से हेलंग तक (किमी 388 से किमी 467 तक) ही ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत पेड़ों के छपान का काम पूरा हो पाया है। इस दायरे में करीब चार हजार हरे पेड़ों का कटान होगा, जिसमें से धार्मिक आस्था से जुड़े पीपल के 14 पेड़ों के साथ ही आम के 18, तुन के 56, बांज के 21, इमारती लकड़ी शीशम के नौ हरे पेड़ भी काटे जाएंगे। वहीं, रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक करीब एक दर्जन तक पीपल के हरे पेड़ परियोजना के तहत काटे जाएंगे। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग बाईपास को लेकर जोशीमठ के जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं, जिससे यहां से आगे का सर्वेक्षण कार्य फिलहाल रुका हुआ है। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि ऑलवेदर रोड के तहत पीपल के पेड़ों का कटान कम से कम किया जाना चाहिए।