{"_id":"5a661d074f1c1b89268b5d4b","slug":"151664173610-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। रविवार को कर्णप्रयाग के लंगासू और देवाल में बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत स्कूली बच्चों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। लंगासू में बाल विकास विभाग अधिकारी और व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी के नेतृत्व में महिलाओं, व्यापारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बाजार में जन जागरूकता रैली निकाली। देवाल में जीआईसी देवाल, कन्या हाईस्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, गुरु रामराय, नवदीप पब्लिक स्कूल, विद्या मंदिर, प्राथमिक स्कूल, शिशु मंदिर के बच्चों ने बाजार में रैली निकालकर बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, बेटा बेटी एक समान... आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर एसडीएम चंदन सिंह डोबाल और बीईओ बीसी मिश्रा सहित सभी स्कूलों के शिक्षक शामिल रहे।