फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जोशीमठ क्षेत्र में बुझी जंगल की आग, पीपलकोटी में सुलगने लगे जंगल

जोशीमठ क्षेत्र में बुझी जंगल की आग, पीपलकोटी में सुलगने लगे जंगल

Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ क्षेत्र में बुझी जंगल की आग, पीपलकोटी में सुलगने लगे जंगल

विज्ञापन
पीपलकोटी/जोशीमठ। बदरीनाथ वन प्रभाग के पीपलकोटी रेंज में रविवार सुबह से लगी आग दूसरे दिन सोमवार को भी नहीं बुझ पाई है, जिससे यहां करीब 5 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। यहां चीड़ का जंगल होने के कारण आग विकराल हो गई है।

सोमवार को चीड़ के जंगलों में पहुंची आग बेकाबू हो गई। हालांकि वन विभाग की ओर से यहां आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लंबे समय से बारिश न होने से यहां चीड़ के पेड़ की सूखी पत्तियों पर लगी आग विकराल हो गई। ऐसे में आग पर काबू पाने में टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वन प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडे का कहना है कि आग लगने की सूचना के शीघ्र बाद टीम को मौके पर भेज दिया गया है। जंगल में सूखी पत्तियां अधिक होने और चीड़ का वन क्षेत्र होने से आग पर काबू पाने में दिक्कतें आ रही हैं। शीघ्र आग पर काबू पा लिया जाएगा। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के भंग्यूल क्षेत्र में लगी आग पर सोमवार को काबू पा लिया गया, लेकिन पांच दिनों तक लगी आग से यहां करीब 8 हेक्टेयर वन संपदा जल कर खाक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed