{"_id":"5a661d034f1c1b6f268b5cb8","slug":"15166417331619-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मध्य हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 19 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी के पर्व पर सोमवार को गोपीनाथ मंदिर में पंडित दिनेश प्रसाद थपलियाल ने पंचांग गणना के आधार पर तिथि घोषित की।
रुद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हरीश भट्ट ने बताया कि 16 मई को गोपीनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा के बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली को गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। 17 मई को सुबह 9 बजे रुद्रनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से नगर भ्रमण, गंगोलगांव और सगर गांव होते हुए रात्रि विश्राम के लिए पनार बुग्याल पहुंचेगी, जहां से 18 मई को उत्सव डोली भक्तों के साथ रात्रि विश्राम के लिए रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। 19 मई को रुद्रनाथ मंदिर में पूजा के बाद सुबह 7 बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस मौके मंदिर समिति प्रबंधक अनसूया प्रसाद भट्ट, प्रयाग दत्त भट्ट, अवतार सिंह रावत, शांति प्रसाद भट्ट, जनार्दन तिवाड़ी, वंशी प्रसाद भट्ट, कन्हैया लाल भट्ट, शंभू प्रसाद तिवाड़ी और लखपत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।