{"_id":"5a661cfe4f1c1b86268b5bc1","slug":"15166417283-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल उपभोक्ताओं को भी मिलेगा नि:शुल्क गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल उपभोक्ताओं को भी मिलेगा नि:शुल्क गैस कनेक्शन
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिले के राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (एपीएल) के उपभोक्ताओं को अब नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन योजना का लाभ मिल सकेगा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की तर्ज पर प्रदेश में शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री उज्जवला योजना के तहत ऐसे उपभोक्ताओं को योजना से लाभान्वित करने का काम किया जाएगा, जिन उपभोक्ताओं के पास अभी तक रसोई गैस कनेक्शन नहीं हैं। इसमें अंत्योदय और केंद्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में जल्द शुरू होने वाली मुख्यमंत्री उज्जवला योजना के तहत गांवों और नगरों में सर्वे कराया जा रहा है जिसकी जिम्मेदारी पूर्ति विभाग और पंचायत विभाग को दी गई। सर्वे में ऐसे उपभोक्ताओं को शामिल किया जा रहा है जिनके पास अभी तक कोई रसोई गैस कनेक्शन नहीं है। यही नहीं योजना के तहत एपीएल (राज्य खाद्य सुरक्षा) के ऐसे उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा, जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख तक है। अंत्योदय और केंद्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बिना रसोई गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी इंद्रदेव नौटियाल ने बताया कि योजना का सर्वे अंतिम चरण में है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। गैस एजेंसियों को पैसा आवंटित होने के बाद चयनित उपभोक्ताओं को रसोई गैस बांटी जाएगी।
चमोली जिले में राशन कार्ड धारक
राज्य खाद्य सुरक्षा (एपीएल - 36024
अंत्योदय -7633
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा - 440884
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभान्वित उपभोक्ता - 1737