{"_id":"5a661b284f1c1b81268b5cb9","slug":"15166412587-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्वेंट व विद्यामंदिर श्रीकोट ने जीते अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्वेंट व विद्यामंदिर श्रीकोट ने जीते अपने मैच
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैचों में सेंट थेरेसास व सरस्वती विद्या मंदिर अपने अपने मैचों में विजयी रहे।
श्रीनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित हो रही टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेले गए। दिन का पहला मैच सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट व रैनबो पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 49 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सरस्वती विद्यामदिर श्रीकोट की टीम ने 8 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। दूसरा मैच सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल व जीआईसी श्रीनगर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी श्रीनगर 69 रन ही बना पाई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सेंट थेरेसास की टीम ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। ब्यूरो