{"_id":"5a64f5aa4f1c1b81268b5a9f","slug":"15165661229-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेक्स्ट स्टार मिसेस इंडिया प्रतियोगिता बुधवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेक्स्ट स्टार मिसेस इंडिया प्रतियोगिता बुधवार को
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को होगी नेक्स्ट स्टार मिसेस इंडिया प्रतियोगिता
-- प्रतियोगिता जीतने वाले प्रतिभागी को मिलेंगे एक लाख
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
नेक्स्ट स्टार आईएनसी की ओर से बुधवार को नगर में आयोजित होने वाली नेक्स्ट स्टार मिसेस इंडिया वर्ल्ड वाइड-2018 प्रतियोगिता को लेकर पत्रकारवार्ता की गई। बताया गया कि प्रतियोगिता में 21 से 50 वर्ष तक की महिलाएं प्रतिभाग कर सकेंगी। संस्था की संस्थापक देवयानी कक्कर ने बताया कि महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से बुधवार को एमजे इंटरनेशनल होटल में ब्यूटी प्रतियोगिता के ऑडिशन लिए जाएंगे। बताया कि प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया है, जिसमें पहले वर्ग में 21 से 35 वर्ष की महिलाएं प्रतिभाग कर सकेंगी। जबकि दूसरे वर्ग में 36 से 50 साल तक की महिलाएं भाग ले पाएंगी। बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतने वाली प्रतिभागी महिलाओं को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। मौके पर संस्था के सागर, पवन गुलाटी आदि मौजूद थे।