{"_id":"5a64ca974f1c1b86268b58d7","slug":"151655509515-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी पर स्नान को देव डोलियों के साथ देवप्रयाग में जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी पर स्नान को देव डोलियों के साथ देवप्रयाग में जुटे श्रद्धालु
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। तीर्थ व संगम नगरी में बसंत पंचमी के पवित्र स्नान के लिए दूर दराज से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु अपनी देव डोलियों व देव निशानों को गंगा में स्नान करवाते हैं। साथ ही डौंर व थाल के साथ देवताओं का आह्वान कर उनसे आशीर्वाद लेते है।
सोमवार से देवप्रयाग में बसंत पंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के लिए पहुंचे व्यापारियों की ओर से दुकानें सजाई गई हैं। बताते हैं कि बसंत पंचमी पर गुप्तकाशी से 180 लोग देवी- देवताओं के निशानों को गंगा स्नान करवाने के लिए पहुंच चुके हैं। वही पौड़ी के सलाण क्षेत्र से श्रद्धालु विशेष रूप से गंगा स्नान व भगवान रघुनाथ के दर्शन पूजन के लिए यहां पहुंचते हैं। जबकि इस दिन यहां बड़ी संख्या में सुहागिनें सुहाग की सामग्री की खरीदारी करना शुभ मानती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत ने बताया कि प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर दी गई हैं। ब्यूरो