{"_id":"5a6223d24f1c1b6f268b539f","slug":"15163813287-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने निकाली जन-जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने निकाली जन-जागरूकता रैली
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर। शुक्रवार को कर्णप्रयाग और गौचर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से स्कूली छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर जन-जागरूकता का संदेश दिया। कर्णप्रयाग में जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने तहसील परिसर से पंचपुलिया तक रैली निकालकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। इस मौके पर जीजीआईसी की शिक्षिका निमिलिता नेगी, अर्चना कोठियाल, अरुणा किमोठी और कमला कुनियाल सहित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गौचर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में शिक्षाप्रद संदेशों के माध्यम से नगर में रैली निकालकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख राधा देवी, बीना भंडारी, राजेश्वरी नेगी और भगवती रावत आदि मौजूद थे।