{"_id":"5a6223d04f1c1ba2268b5553","slug":"151638132617-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, जब्त किये आठ सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, जब्त किये आठ सिलेंडर
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। जिला पूर्ति विभाग ने शुक्रवार को घाट बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने होटलों में उपयोग किए जा रहे आठ सिलेंडर जब्त किए। टीम ने अन्य होटल व्यवसायियों को भी घरेलू सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करने की हिदायत दी।
घाट बाजार में लंबे समय से घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए पूर्ति विभाग की ओर से घाट बाजार में छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने बाजार में महावीर सिंह, कमल सिंह कठैत, शिव सिंह नेगी, रणजीत सिंह, मुकेश सिंह खत्री, नव दुर्गा स्वीट शॉप, रावत स्वीट शॉप और कुंवर स्वीट शॉप में घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करता पाया गया। इस पर टीम ने सभी आठ सिलेंडर जब्त कर किए। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी इंद्र देव नौटियाल, विक्रम धुनियाल, दिनेश कुमार और जयकृत सिंह आदि मौजूद थे।