फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रैनबो स्कूल के नाम रहा किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

रैनबो स्कूल के नाम रहा किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

Thu, 18 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
रैनबो स्कूल के नाम रहा किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच
श्रीनगर। स्व. आयुष नेगी स्मृति स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रैनबो पब्लिक स्कूल के नाम रहा। प्रतियोगिता का फाइनल 24 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन

स्व. आयुष नेगी स्मृति स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को जीआईएडंटीआई मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जीआईसी सुमाड़ी व रैनबो पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। रैनबो पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 4 विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम की ओर से तरुण चौधरी ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। जवाब में जीआईसी सुमाड़ी की टीम 96 रन पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच श्रेयस नैथानी को चुना गया। श्रेयस ने 2 ओवर में मात्र 3 रन देकर 4 विकेट लिए। प्रतियोगिता का उद्घाटन डा. एमएन गैरोला ने किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता आयोजक प्रदीप मल्ल, राकेश सेमवाल, यशपाल नेगी, नवल किशोर, जितेंद्र रावत, ऋतांशु कंडारी, विनीत पोश्ती आदि मौजूद थे।

वहीं खेल कल्याण समिति श्रीकोट की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहला क्वाटर फाइनल मुकाबला अरुण एकादश व रीवर टॉप स्वीत के बीच खेला गया। जिसमें रीवर टॉप स्वीत विजयी रहा। दिन का दूसरा क्वाटर फादनल मुकाबला ड्रीम एलेवन व एमडी क्लब के बीच खेला गया। जिसमें एमडी क्लब विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed