फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहर में डूबने से मासूम की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

नहर में डूबने से मासूम की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

Wed, 17 Jan 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबने से मासूम की हुई मौत, घर में मचा कोहराम
खेलते हुए सिंचाई नहर में गिरा मासूम, मौत
विज्ञापन

-- भाई के साथ घर के बाहर खेलते हुए हुआ हादसा
-- घर से एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ मासूम का शव

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
राजीव नगर गैस गोदाम के पास सिंचाई नहर में मासूम बच्चे के गिरने से मौत हो गई। बच्चा खेलते हुए नहर में गिर गया था, जिसका शव एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पूछताछ के बाद बच्चे की शिनाख्त कराई। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस को तेलीवाला के समीप सिंचाई की नहर में एक बच्चे का शव दिखाई दिया जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। नहर के समीप खोजते हुए राजीवनगर बस्ती में मासूम की पहचान हो सकी।

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि बच्चे की पहचान रवि (3 वर्ष) पुत्र मुन्ना निवासी राजीवनगर के रूप में हुई। बताया कि बुधवार की सुबह रवि अपने भाई बादल के साथ सुबह दस बजे नहाने के बाद घर के बाहर खेलने के लिए आ गया था। दोपहर में बादल घर आ गया और मां के पूछने पर उसने बताया कि रवि मौसी के घर में है। ऐसे में मां ने अधिक खोजबीन नहीं की। शाम को जब पुलिस ने कुछ लोगों को रवि की फोटो दिखाई तो उसकी पहचान हुई। मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि नहर में गिरने पर उसके भाई बादल ने डर के मारे परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। बाद में पूछताछ में उसने बताया कि खेलते हुए रवि नहर में गिर गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed