{"_id":"5a5d090c4f1c1b88268b49d2","slug":"151604678915-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौड़िया-किमसार मार्ग पर धमका हाथी, कार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौड़िया-किमसार मार्ग पर धमका हाथी, कार पर किया हमला
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुस्साए हाथी ने कार का बोनट तोड़ा
-- कौड़िया-किमसार मार्ग पर धमका हाथी, हार्न बजाने पर भड़का
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। कौड़िया-किमसार मार्ग पर जंगली हाथी के धमकने से दो कारों में सवार लोगों की सांसें अटक गई। वाहनों के हॉर्न से गुस्साए हाथी ने एक कार के बोनट पर हमला कर दिया, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी बीच कार सवार लोगों ने चीला रेंज के वनकर्मियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने दो राउंड हवाई फायर कर हाथी को किसी तरह जंगल में खदेड़ा।
चीला रेंज के वन दारोगा भूपेंद्र कंडवाल ने बताया कि सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक बुलेरो और मैक्स वाहन किमसार व माला जा रही थी। इसी बीच कौडिया-किमसार मार्ग पर गौहरी बीट की कक्ष संख्या चार के समीप एक हाथी आ धमका। बताया कि हाथी ने कारों का रास्ता रोक लिया। हाथी को देख वाहन सवार लोगों के होश उड़ गए। हाथी को भगाने के लिए कार चालकों ने जैसे ही हॉर्न बजाया, तो हाथी गुस्सा गया। उसने एक कार के बोनट पर दांत से वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
कार पर हाथी का हमला होते ही सवार लोगों ने मदद के लिए चीखना शुरू कर दिया। इसी बीच कार सवार एक युवक ने घटना की जानकारी चीला रेंज के वनकर्मियों को दी। गंगा भोगपुर के प्रधान प्यारे लाल रणाकोटी ने बताया कि रेंज से वन दारोगा भूपेंद्र कंडवाल, बीट सहायक दीपक रणाकोटी, विजय रिंगोला अन्य ग्रामीणों को लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथी को भगाने के लिए दो हवाई फायर किए। जिसके बाद हाथी जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।