{"_id":"5a5d00ad4f1c1b5f268b49fc","slug":"15160446454-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋतिका नेगी को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋतिका नेगी को किया सम्मानित
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
कालसी विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज बैसोगिलानी की 11वीं की छात्रा ऋतिका नेगी ने 25-28 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में संपन्न हुई राष्ट्रीय विद्यालयी बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया।
सोमवार को स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य कल्याण सिंह चौहान ने छात्रा को पुरस्कृत किया। जिले से दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ था। वह गेंदबाजी के रूप में टीम में शामिल थीं। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम क्वाटर फाइनल तक पहुंची। इस मुकाबले में ऋतिका ने एक विकेट लिया। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए ऋतिका का चयन प्रदेश की टीम में हुआ था।
ऋतिका कालसी तहसील के गोथान गांव की रहने वाली है। उसके पिता विजय सिंह नेगी कृषक हैं। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक अशोक गंगोला को भी पुरस्कृत किया। इस मौके पर नरेंद्र तोमर, राकेश नौटियाल, अभिजीत चक्रवर्ती, उमेश कुशवाहा, दीपक रस्तोगी, नीरज सैनी, महेंद्र नेगी, संगीता नौटियाल, विजय खत्री आदि मौजूद रहे।