फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मकर सक्रांति पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मांगी मनौतियां

मकर सक्रांति पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मांगी मनौतियां

Sun, 14 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मकर सक्रांति पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मांगी मनौतियां

विज्ञापन
गोपेश्वर/जोशीमठ। मकर संक्रांति के पर्व पर लोगों ने जिले के विभिन्न प्रयागों पर स्नान कर पूजा की। नंदप्रयाग में अलकनंदा और नंदाकिनी नदियों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में भी तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने घरों में उड़द की दाल की खिचड़ी बनाई।

मकर संक्रांति पर गोपीनाथ, बिरही शिव मंदिर, पीपलकोटी, बामनाथ, नागनाथ व बैरासकुंड के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। वहीं जोशीमठ क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने अलकनंदा और धौली गगा के पावन संगम पर स्नान कर गंगा पाठ कर गंगा आरती की। श्रद्धालुओं ने संगम स्थल पर सफाई अभियान भी चलाया। इस अवसर पर आईटीबीपी के सेनानी विक्रांत थपलियाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, नरेशानंद महाराज, माधव प्रसाद, बलवंत रावत, शंभू प्रसाद चमोला, देवी प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद सकलानी, अमित सती, रवि थपलियाल, मुकेश डिमरी, जयदीप और अजय रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed