{"_id":"5a5b91094f1c1b7f268b45d1","slug":"15159505283-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी पार्क के वन क्षेत्र में लगी आग, लाखों की वन संपदा जल कर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी पार्क के वन क्षेत्र में लगी आग, लाखों की वन संपदा जल कर खाक
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। नंदा देवी पार्क के भेंटा, अरोसी और पिलखी क्षेत्र के जंगलों में शनिवार से भीषण आग लगने से यहां लाखों की वन संपदा जल गई है। हालांकि पिलखी गांव के ग्रामीणों ने मिलकर भेंटा और पिलखी क्षेत्र की आग पर तो काबू पा लिया लेकिन अरोसी के जंगल अभी भी जल रहे हैं। विभागीय अधिकारी समय से पहुंचते तो अरोसी के जंगलों की आग भी बुझ जाती।
पिलखी गांव निवासी अब्बल सिंह, चंद्र मोहन, बाल सिंह, गिरीश, हरीश, लक्ष्मण, गंगोत्री व मंजू देवी का कहना है की शनिवार को देर शाम जंगल में आग लगी थी। इसकी सूचना तभी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। रविवार को ग्रामीण एकजुट हुए और भेंटा और पिलखी क्षेत्र के जंगलों की आग बुझा दी। तब तक विभागीय टीम मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। अभी तक अरोसी क्षेत्र के वन में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इधर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के रेंजर नागेंद्र रावत का कहना है कि सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए भेज दिया गया था। कर्मचारियों की ओर से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र आग पर काबू पा लिया जाएगा।