फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यमुनानगर के टीनू पहलवान ने जीती सबसे मंहगा दंगल

यमुनानगर के टीनू पहलवान ने जीती सबसे मंहगा दंगल

Sun, 14 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर के टीनू पहलवान ने जीती सबसे मंहगा दंगल
यमुनानगर के टीनू ने जीता सबसे बड़ा दंगल
विज्ञापन

-- डोईवाला के संजय ने 5100 रुपये का दंगल जीतकर बढ़ाया गौरव

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। गुरुद्वारा शहीदा सिघां नुन्नावाला में दो दिवसीय दंगल के दूसरे दिन 15 हजार के सबसे बडे़ इनामी दंगल को यमुनानगर जगाधरी (हरियाणा) के टीनू ने जीता। डोईवाला के संजय पहलवान ने भी 51 सौ का दंगल जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। शनिवार को नुन्नावाला गुरुद्वारा मैदान में इनामी दंगल के निर्णायक मुकाबले खेले गए। जगाधरी के संदीप ने रुड़की के शम्मी को और जगाधरी के पिंटू ने मुजफ्फरनगर के भूरा को हराकर 3100 का दंगल जीता। दिल्ली के सोनू पहलवान ने हापुड़ के हरिओम को, माजरी डोईवाला के संजय ने कुरुक्षेत्र के अनुज चौधरी को, मेरठ के भूरा ने गाजियाबाद के विनोद को 5100 के दंगल में हराया। माजरी डोईवाला के संजय ने हापुड़ के हरिओम को 7100 के दंगल में पराजित किया।

15000 रुपये के इनामी दंगल में यमुनानगर के टीनू ने दिल्ली के विपिन बाडी को पराजित की ट्राफी पर कब्जा किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नकद धनराशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया। पंवार ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। समापन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, भानियावाला ग्राम प्रधान शेर सिंह सैनी, मनोहर सिंह सैनी, मनमोहन सिंह, योगराज सैनी, जसबीर सिंह, बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, हितेश नेगी, अनिल वर्मा, हरजीत सिंह, हेमराज सैनी, कुलदीप सैनी, कैप्टन सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed